भोपाल . पांच दिनी दीपोत्सव पर्व में अहिर यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया । गोवर्धन पूजा के साथ ही गायों का पूजन भी समाजजनों ने किया। इस दिन 56 तरह के पकवानों का श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी उंगली में उठाकर हजारों जीव-जंतुओं को भगवान इंद्र के कोप से बचाया था। इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन का पर्वत बनाकर उसे पूजते है। इसके साथ ही गायों का पूजन भी किया जात है। शाम को श्री राधा कृष्ण मंदिर अहिर यादव समाज में भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त यहां उपस्थित थे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण से कोरोना महामारी को विश्व से समाप्त करने की प्रार्थना भी की। कुल मिलाकर गोवर्धन पूजा का पर्व लोगों ने पूरी आस्था के साथ मनाया और विधि-विधान से साथ भगवान की पूजा-अर्चना की।
5000on
Not found any post
COMMENTS