पेट्रोल डीजल की कीमतों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का आया बड़ा बयान !

पेट्रोल डीजल की कीमतों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का आया बड़ा बयान !
Spread the love

इंदौर .  मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल देश में सबसे महंगा बिक रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 90 रूपए को पार कर चुका है। ऐसे में दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने इसे लेकर बड़ा बयान दिय़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से देश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने पड़े। जो थोड़े दिनों बाद कम हो जाएंगे।  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  आने वाले समय में 5000 बायो कंप्रेस प्लांट लगाने का काम सरकार के द्वारा किया जाएगा. जिसमें किसानों के वेस्ट मटेरियल से भी गैस बनाना शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय अब किसानों से पराली खरीदेगा और उससे बायो गैस बनाई जाएगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने इंदौर नगर निगम की तारीफ करते हुए कहा कि घर से कचरा कलेक्शन का इंदौर नगर निगम ने जो मॉडल तैयार किया है, वो एक वैश्विक मॉडल है। यही वजह है कि आज इंदौर में बायो कंप्रेसर गैस बनाने के तीन सफल प्लांट लगाए गए हैं।  बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान का इंदौर में आज दूसरा दिन है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने इंदौर के अधिकारियों से स्वच्छता मॉडल का प्रेजेंटेशन भी देखा और अन्य जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने इंदौर के के स्वच्छता मॉडल की जमकर तारीफ भी की।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0
Copyright© 2023 | MP NEWS AND MEDIA NETWORK PRIVATE LIMITED